Posts

मोहब्बत का वो दौर लाओ....

Image
  यारो कोई तो मोहब्बत का वो दौर लाओ वो ग़लिब की शायरी बेग़म का शोर लाओ। ..... सदियों से मेरा महबूब मिलने नहीं आया इल्तिजा है मेरी कोई उसे मेरी ओर लाओ।  ..... ग़ुमसुम है कहीं, कोई तो उसे याद दिलाओ बांध सके हम दोनों को ऐसा कोई डोर लाओ। ..... ऐ ख़ुदा! जल्द ख़त्म हो हम दोनों की मसाफ़त हम फिर से मिले वहीं, रास्ते का वो छोर लाओ।

【पूछ रहा है मेरा मन】

Image
   पूछ रहा है मेरा मन.....🖋️ यह कैसी सृष्टी रची जगदीश पूछ रहा है मेरा मन विषाद से भरे हैं हृदय, रोग ग्रसित है सबका तन। काम, क्रोध, लोभ, मोह कुंठाओं का अम्बार लगा दुःख कैसा है यह पीड़ा क्यूं है पूछ रहा है मेरा मन। चहुँ ओर अशांति है, दसों दिशाओं में असंतोष है हिंसा ही हिंसा का समाधान है पूछ रहा है मेरा मन। दीन हीन तिस्कारित यहां हर स्त्री पर अभिशाप है स्वतंत्रता क्यूं नहीं दी स्त्री को पूछ रहा है मेरा मन। अगणित प्रश्न मेरे मन में कौन इनका समाधान करे देखकर सृष्टी की ये दशा अधीर हो उठा है मेरा मन।

【बेज़ार】

Image
  हर शय बेरंग लगे, हर शख़्स बेज़ार दुनिया में कोई मीत नहीं ना ही यार। भूलूं किस हमदम को किसे करूँ याद  ना ही कोई इश्क़ मेरा ना कोई प्यार। मुस्कान नहीं लब पे आंखों में है आब ख़ुशियाँ बिकती तो खरीद लूं बाज़ार। विरान पड़े रस्ते पेड़ों पर नहीं शाख बन गए रहज़न सब आंखों में अंगार।                 - ©® K. K. Leelanath

【सो जाओ मोहन रैन आई...】

Image
सो जाओ मोहन रैन आई विश्राम करो नैन अलसाई। आंखें मूंदत भोर मा जागत उठत क्रीड़ा संध्या धावत। रात्रि आई फिर घर आवत भोजन कर माखन खावत। सो जाओ मोहन रैन आई विश्राम करो नैन अलसाई।। प्रातः उठ वही दोहरावत उठत खावत पुनः धावत वही लाड प्यार है पावत माता को भी यह भावत सो जाओ मोहन रैन आई विश्राम करो नैन अलसाई।।

◆ Depression (अवसाद), शिकार या सुधार। किस स्थिति में हैं आप? ◆

Image
(विश्व स्वास्थ्य दिवस ७ अप्रैल) "डिप्रेशन (अवसाद) एक प्रकार की मानसिक बिमारी व आशांति है।"   अवसाद का सम्बन्ध मस्तिष्क के उन हिस्सों से है, जहां से निद्रा, जागरण व चेतना की स्थिति नियंत्रित होती है।       क्या है कारण?   सामाजिक व पारिवारिक कारण:-  आज के दौर में डिप्रेशन (अवसाद) का शिकार होना बहुत सामान्य सी बात बन गई है। एक सामान्य व्यक्ति भी कब डिप्रेशन का शिकार हो जाता है पता ही नहीं चलता। आज व्यक्ति मानसिक दृष्टि से इतना कमजोर हो चुका है कि उसके जीवन में ज़रा सा उतार-चढाव क्या आता है, कि उस विषय में इतना सोचता है कि खुद को अवसाद ग्रस्त बना लेता है और यही अवसाद उसे अत्महत्या की ओर ले जाता है। वर्तमान में युवा वर्ग विशेष कर स्टूडेंट्स में यह अधिक देखने को मिलता है। बड़े होने के साथ-साथ पढ़ाई का दबाव और जिम्मेदारियों का बढ़ना उन्हें असहज और अप्रिय माहौल लगने लगता और जब वे उसमें जल्दी सामांंज्स्य नहीं बिठा पाते तब लगातार उस बारे में सोचने लगते हैं और यह उन्हें बड़ा ही असम्भव सा लगता जिसको लेकर वे बहुत चिंतित हो जाते हैं। जो आगे चलकर उनकी ...

कोरोना- एक प्राकृतिक आपदा के रूप में....

Image
(कोरोना) कोरोना एक महामारी है कुदरत की चिंगारी है। है रुष्ट अब धरा भी प्रकृति का ह्रास हुआ। है जनजीवन संकट में सत्य का नाश हुआ। जल, थल, नभचर का  घर मानव ने उजाड़ा है। उनका भी हक़ है धरती पर आख़िर उन्होंने क्या बिगाड़ा है? पृथ्वी की गोद में सबको समान अधिकार है। जो ना समझे इस मर्म को उसको धिक्कार है। प्रकृति का दोहन छोड़ के प्रति मानव पेड़ लगाओ। विकास गति थोड़ी धीमी कर इस संसार को स्वर्ग बनाओ। - ©ख़ुशी कान्दू

नाटक-: एक सवप्न प्लास्टिक मुक्त भारत का......

Image
पात्र परिचय 1- रामाधीन मुंशी 2- मुंशी की पत्नी 3- वकील 4- वकील की पत्नी 5- चेतू (सब्ज़ी वाला) 6- एक अन्य ग्राहक (प्रथम दृश्य / रामाधीन मुंशी जी के घर का दृश्य) (रामाधीन मुंशी जी प्रातःकाल नित्य कर्म से निवृत्त होकर भगवान की आराधना में व्यस्त अपने इष्ट का गुणगान करते हुए...) हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा  हरे हरे। हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे।। भजन समाप्त करते हुए प्रभु की चरनो में नतमस्तक होते हैं। पूजा-पाठ खत्म करने के बाद बाहर बरामदे में लगी कुर्सी पर आकर बैठ जाते हैं और वहां रखी अख़बार उठाकर पढ़ने लगते हैं। थोड़ी देर बाद उनके पड़ोसी मित्र जो पेशे से वकील हैं, टहलते हुए आते हैंं।  मुंशी जी-   आइए-आइए बैठिए, आज इधर कैसे आना हुआ? वकील - (बैठते हुए बोलते हैं) हां! काफी दिनों से आप दिखाई नहीं दिए और इधर से टहलते हुए जा रहा था तो सोचा आप से भी मिलता चलूं। मुंशी जी - हां आजकल जोड़ों का दर्द कुछ अधिक ही बढ़ गया है, सो नहीं जा पाता हूं सुबह टहलने... वकील - हां आपकी बात भी सही है, अब क्या किया जाए जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे वैसे तमाम बिमारियां...