[जल से है जीवन]

  
जल से है जीवन
जल से है यापन
जल ही है सबसे बड़ा साधन।।।

यूं ही ना समझो 
तुम जल को क्षुद्र
जल की महिमा ना जाओ भूल।।

है नस-नस में दौड़ती
तभी दौड़ रहे हम सभी।।

सम्भव ही नहीं बिन जल के 
इस सृष्टि का निर्माण।।

सम्भव ही नहीं बिन जल के 
मानव का उध्दार।।

सम्भव ही नहीं बिन जल के 
जीवों में प्राण।।

जल का मूल्य समझो
मूल्यवान बनोगे।।

आने वाली पीढ़ी के लिए
वरदान बनोगे।।

Comments

  1. जल ही जीवन है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी! पूणर्तः सत्य है।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

नाटक-: एक सवप्न प्लास्टिक मुक्त भारत का......

◆शायरी संग्रह◆